![](https://starnewsmp.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240113-wa00127993636176546809975-300x169.jpg)
भिंड जिले के मेहगांव थाना अंतर्गत आने वाले अजनोधा गांव के 71 आर्म्स लाइसेंस भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने निलंबित कर शस्त्रों को थाने में जमा करने के आदेश किए हैं, दरअसल कल शुक्रवार को विकसित संकल्प भारत यात्रा कार्यक्रम को लेकर अजनौधा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें स्थानीय स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर भिंड कलेक्टर भी मौजूद थे, कार्यक्रम के दौरान गांव के ही लाखन सिंह भदोरिया द्वारा पूर्व सरपंच रेखा गर्ग के द्वारा कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत का मुद्दा उठाया था, जिसको लेकर सरपंच पति रामप्रकाश गर्ग और शिकायतकर्ता लाखन सिंह के बीच कलेक्टर के समक्ष विवाद होना शुरू हो गया, लेकिन कार्यक्रम की समाप्ति और कलेक्टर के जाने के बाद दोनों गुटों के लोग आमने-सामने हो गए और पहले दोनों ओर से गाली गलौज फिर पथराव और बाद फायरिंग की गई जिसमें राम प्रकाश गर्ग द्वारा थाने में की गई शिकायत के बाद लाखन सिंह भदोरिया सहित आधा दर्जन लोगों, लाखन सिंह भदोरिया, राय सिंह भदोरिया,अंकेश भदोरिया,गोलू भदोरिया, करू भदौरिया और रणवीर भदोरिया पर अपराधिक धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,लेकिन इस घटना के बाद भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा समूचे गांव के 71 लाइसेंसों को निलंबित कर शस्त्रों को थाने में जमा करने के निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस अव शस्त्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है, लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि जिन लोगों के बीच में विवाद हुआ है उनके शस्त्र लाइसेंस निलंबित होना चाहिए थे, गांव के सभी लोगों का क्या दोष है जो उनके भी लाइसेंस निलंबित हुए और उनको अपने हथियार थाना में जमा करने पड़ेंगे।
![](https://starnewsmp.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240113-wa0013743278727039568025-300x169.jpg)
![Star News MP](https://secure.gravatar.com/avatar/7697f31b8aa5d9cf29833bd7ff90d524?s=96&r=g&d=https://starnewsmp.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: Star News MP
![Voice Reader](https://starnewsmp.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://starnewsmp.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://starnewsmp.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://starnewsmp.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)